सेब कंपनी अदानी ने टेके घुटने, सेब के दामों में 10 से लेकर 17 रुपए की वृद्धि

Spread the love

शिमला

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक दशक से सेब कारोबार कर रही सबसे बड़ी कंपनी अदानी ने सेब के अधिकतम मूल्य को 95 रुपए से बड़ा कर 105 रुपए कर किसानों बागवानों को बड़ी राहत दी है। अदानी कंपनी बिथल के मैनेजर मंजीत ने जानकारी देते हुए बताया की दामों में 10 रुपए से लेकर 17 रुपए किलो तक की वृद्धि एक कंपनी प्रबंधन द्वारा की गई है जो की हिमाचल के सेब ख़रीद इतिहास में सबसे ज्यादा है। पिछले एक दशक की बात करे तो लगभग 90 रुपए किलो से ऊपर कभी कंपनियों ने सेब खरीद नहीं की है।

कुलदीप सिंह राठौर के कड़े तेवर और किसानों बागवानों की मांग पर झुका कंपनी प्रबंधन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग कुमारसैन विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सेब कंपनी अदानी को जल्द रेट बड़ाने की सलाह दी थी और ना मानने पर बागवानों के रोष प्रदर्शन को भुगतने की चेतावनी भी दी थी। आपको बताते चले कि कुलदीप सिंह राठौर लगातार किसानों बागवानों की आवाज उठाते रहे है चाहे वो प्रदेश अध्यक्ष रहे उस समय भी अपनी आवाज बागवानों के पक्ष में बुलंद की। विधानसभा सत्र में भी अदानी और अन्य कंपनियों की रेट तय करने की मनमानी और प्रदेश में बिना किसी नियमावली से सेब कारोबार करने पर जम कर बरसे थे। हाल में पिछले दो दिनों से अदानी द्वारा सेब के कम दाम तय करने पर लगातार अदानी पर रेट बड़ाने का दबाव बनाने में वो कामयाब दिखा जिसका सीधा असर बागवानो को मिलने वाली पेमेंट पर दिखेगा जो हजारों में नही बल्कि लाखो रुपए का फायदा लोगो को होगा।

वही कंपनी द्वारा सेब के रेट बड़ाए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठियोग कुमारसैन विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अदानी कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। वही प्रदेश के बागवान कंपनी प्रबंधन द्वारा लिए गए निर्णय से अब गदगद दिखाई दे रहे है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *