शिमला के वरिष्ट पत्रकार उमेश शर्मा को मिला बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ हिमाचल का अवार्ड

Spread the love

उमेश शर्मा को मिला बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ हिमाचल का अवार्ड

 

शिमला

शिमला के वरिष्ट पत्रकार उमेश के शर्मा को मिडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश 2023 के अवार्ड से नवाजा गया। मिडिया फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा 17वे मीडिया एक्सलेंस अवार्ड 2023 का आयोजन पीएलबी ऑडिटोरियम आईटीओ नई दिल्ली में शनिवार 4 मार्च को किया गया जिसमे देश भर से नामी गिरामी पत्रकारों को बेस्ट जर्नलिस्ट 2023 के खिताब से नवाजा गया। इसी कड़ी के बेस्ट जर्नलिस्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश का खिताब शिमला के वरिष्ट पत्रकार उमेश शर्मा को दिया गया। बताते चले की पिछले कई दशकों से उमेश शर्मा पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए है इस दौरान इन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े चैनलो व अखबारों में अपनी सेवाए दी है और आज भी जन सरोकार के मुद्दो को सरकार व प्रशासन के कानो तक पहुंचाने में लगातार प्रयासरत है। उमेश शर्मा को मिली इस उपलब्धि से शिमला के पत्रकारों में खुशी की लहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *