ठियोग
वीरवार को ठियोग कांग्रेस करेगी नवनियुक्त चेयरमैन केहर सिंह खाची का भव्य स्वागत।
स्वागत में श्री चिखड़ेश्वर महाराज जी के देवठू भी करेगे चोलटू नृत्य
राज्य वन विकास निगम के नयनियुक्त उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची वीरवार को ठियोग पहुंचेगे। उनके स्वागत में ठियोग में पूरी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता इकठ्ठा होंगे। इस उपलक्ष्य पर उनके सम्मान में ठियोग के आलू मैदान में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में ठियोग कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को धाम भी परोसी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
ठियोग ब्लॉक कांग्रेस अद्यक्ष नरिंदर कँवर, जिला परिषद देवरीघाट राजेश कँवर, पूर्व कॉंग्रेस प्रत्याशी राजिंदर वर्मा, मुन्सिपल कमेटी के चेयरमैन विवेक थापर व हाल ही में एडवोकेट् जनरल नियुक्त मोहिंदर झराईक भी इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थित रहेंगे। केहर सिंह खाची को सरकार द्वारा एक बड़े पद पर बैठाया गया है। ये पूरे इलाके के लिए सम्मान का विषय है। उनके सम्मान में ही ये कार्यक्रम रखा गया है।
कांग्रेस पार्टी के इस स्वागत सम्मान कार्यक्रम में कई कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे जिसमे की गायक सुरेश शर्मा मुख्य कलाकार रहेंगे।
कार्यक्रम में चिखड़ेश्वर देवता महाराज का चोलतु नृत्य दल भी केहर सिंह खाची के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में चोलतु नृत्य पेश करेगा। ये नृत्य बहुत विशेष नृत्य है जिसे की केवल देवठू लोग ही पेश करते है। पुराने समय मे राजा महाराजाओ के सम्मान में ये नृत्य पेश किया जाता था और देव कार के रूप में इस नृत्य को आज भी देवठीयो में किया जाता है। ये पहली बार है जब ये नृत्य कांग्रेस पार्टी के किसी कार्यक्रम में किया जा रहा है।