शिमला,26 अप्रैल
प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा कहा है कि भाजपा कांग्रेस की वचनबद्धता को देख कर हताशा में है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास शिमला शहर के विकास लिये न तो पहले कोई विज़न ही था और ने आगे हैं। भाजपा ने शिमला नगर निगम चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है क्योंकि उसे लोगों का कोई भी समर्थन नही मिल रहा हैं।
रजनीश किमटा ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पार्टी का शिमला शहर के लिये कांग्रेस का एक विज़न डोकोमेंट बताते हुए कहा कि सुक्खू सरकार शिमला शहर व लोगों को मूलभूत सुविधाओं में विस्तार करते हुए असल मे इसे स्मार्ट सिटी बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस की वचनबद्धता पर सवाल उठाने का कोई हक्क नही है।
किमटा ने कहा कि भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम ने अपने कार्यकाल में स्थानीय लोगों के लिए जो भी घोषणाएं की थी वह एक भी पूरी नही हुई। इस दौरान लोगों पर टैक्स जरूर थोपे गए, जबकि सुबिधाओं के नाम पर उन्हें गुमराह किया जाता रहा। शिमला शहर में पेयजलापूर्ति कभी नियमित नही हो पाई जबकि इसके मूल्यों में बढ़ोतरी होती रही। नगर निगम अपना खजाना तो भरता रहा पर लोगों को कोई भी राहत नही दी गई।
किमटा ने भाजपा की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सत्ता में रहते हुए भाजपा ने कोई ऐसा काम नही किया जिससे वह लोगों से वोट मांग सकें। अब भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखाने का असफल प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।