शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिजनों के साथ नगर निगम शिमला चुनाव के लिए केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय छोटा शिमला में मतदान किया। लोगो में मतदान के प्रति काफी जोश दिखा सुबह से ही शिमला के पोलिंग बूथों पर लाइनें लग गई थी और सिलसिला दोपहर बाद तक जारी था।
नई नवेली कांग्रेस सरकार के लिए नगर निगम शिमला के चुनाव अपना जलवा बरकरार रखने की चुनौती है तो भाजपा के लिए खोई साख को बचाने की चुनौती। अब देखना होगा कि शिमला की जनता किस पर अपना भरोसा दिखाती है।