मतियाना के वरिष्ट कांग्रेसी रिटायर्ड कानूनगो भगत राम शर्मा के निधन पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने व्यक्त किया शोक

Spread the love

मतियाना

मतियाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलजार मतियाना के रछाण गांव के निवासी भगत राम शर्मा के आकस्मिक निधन पर मतियाना क्षेत्र में शोक की लहर है। 88 वर्षीय भगत राम शर्मा का निधन मंगलवार को उनके घर पर हुआ इससे पहले आईजीएमसी शिमला में उनका इलाज चल रहा था। ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मतियाना क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेसी भगत राम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की वो पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे है और विधानसभा चुनाव में भी उनका पूरा सहयोग और आशीर्वाद मुझे मिला है। वही प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,  राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राठौर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस ठियोग अध्यक्ष कंवर नरेन्द्र सिंह, मतियाना कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगत राम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *