कुमारसैन
उपमंडल कुमारसैन के तहत पड़ने वाले सैंज में पुलिस ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर भांग उखाड़ो अभियान चलाया। पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगो ने मिलकर सड़क किनारे, गांव के आस पास के क्षेत्रों में रास्तों पर उगी प्राकृतिक भांग के पौधो को उखाड़ कर ठिकाने लगाया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है की जहा पर भी भंग के पौधे दिखाई दे तो उनको उखाड़ कर फैंक दे। इस अभियान में पुलिस और स्थानीय लोगो ने लगभग दो बीघा जमीन को भांग मुक्त किया।