कोटखाई
26 जुलाई, 2023
सेब को वज़न के हिसाब से बेचना, सरकार का ऐतिहासिक निर्णय:मोतीलाल डेरटा।
हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानों की वर्षो से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सेब की बिक्री वज़न के हिसाब से करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं जिससे सेब उद्योग को आर्थिक तौर पर और मज़बूती मिलेगी। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेस को ज़ारी एक संयुक्त ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवान कई वर्षो से सेब की बिक्री वज़न के हिसाब से करने की मांग कर रहे थे जिसे लागू करने के लिए प्रयास तो किए गए लेक़िन पिछली सरकारें इस व्यवस्था को लागू नही कर पाई। बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश के बागवानों, आढ़तियों के साथ कई दौर की बैठके की और सरकार ने सबकी सहमति से वज़न के हिसाब से सेब की बिक्री करने का निर्णय लिया हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आज बाग़वानों के साथ-2 संयुक्त किसान मंच कांग्रेस सरकार के फ़ैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बाग़वान-किसान हितैषी रही हैं और बागवानों के हितों की रक्षा करना सरकार का दायित्व हैं। *कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में वर्षा से हुई भारी त्रासदी में सेब मंडियों तक पहुँच सकें इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ने सेब बहुलिय इलाकों में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए ₹60 करोड़ की राशि स्वीकृत की हैं। उन्होंने बाग़वानों से अपील की हैं कि पेटी का कुल वज़न 24 किलोंग्राम से अधिक न हो और मंडी में परेशानी से बचने के लिए पेटी के कुल वज़न को पेटी पर लिखें।* कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर राजनीति से उपर उठकर बाग़वानों के हित में सता पक्ष और विपक्ष में रहते हुए हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के मार्गदर्शन से बाग़वानों के प्रति अपनी वचनबद्धता को पूरी ईमानदारी और निस्था से निभा रहें हैं।
*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी*
*जुब्बल-नावर-कोटखाई*