शिमला
राज्यसभा में गिरिपार क्षेत्र का हाटी समुदाय
जनजातीय संशोधन बिल पारित हो गया है।
लोकसभा में यह बिल 16 दिसंबर को पारित हो
गया था। बिल पास होने की खबर के बाद गिरिपार
क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने जश्न मनाना शुरू
कर दिया है। ऐतिहासिक फैसले के लिए केंद्र की
नरेंद्र मोदी सरकार और राज्यसभा के सांसद और
जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार प्रकट
किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी
हाटी समुदाय जनजातीय संशोधन बिल का समर्थन
किया था। दोपहर 2 बजे के बाद हाटी समुदाय को
हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति सूची में
शामिल करने के बिल पर
ll 32
चर्चा शुरू हुई। हिमाचल के राज्यसभा सांसद
प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने हाटी समुदाय के बारे में
जानकारी के साथ-साथ 50 वर्ष के शांतिपूर्ण संघर्ष
के बारे में विस्तार से सदन को अवगत कराया।
उसके बाद अन्य सांसदों ने भी
इसका समर्थन किया ।